Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

कोटा से ट्रेन पकड़ने वालों के लिए अलर्ट! आपकी ट्रेन कहीं दूसरे प्लेटफॉर्म से तो नहीं?

कोटा: कोटा जंक्शन (Kota Junction) पर प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे प्रशासन (Railway Administration) ने 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिन का ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई ट्रेनों (Train) के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे, कुछ ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन से होगा, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। रेलवे (Indian Railways) ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में कोई भी ट्रेन निरस्त नहीं की जाएगी।

 

Alert for those catching a train from Kota Junction Vikalp Times

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में 10 से 15 मिनट तक की देरी हो सकती है। यात्रियों से यात्रा (Travel By Train) से पहले ट्रेन का प्लेटफॉर्म और समय स्टेशन (Railway Station Kota) के डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पूछताछ काउंटर या NTES ऐप पर जांचने की अपील की गई है।

इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे:

ब्लॉक अवधि के दौरान 19811, 19814, 19808, 12181, 12182, 61613, 11603, 22982, 13237, 13239, 13238 और 13240 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-3 से किया जाएगा। वहीं 12060 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-2 से होगा। आवश्यकता पड़ने पर अन्य ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया जा सकता है।

दो एक्सप्रेस ट्रेनें कोटा जंक्शन नहीं आएंगी:

14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस (Bhopal Jodhpur Express) और 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस (Jodhpur Bhopal Express) 4 से 18 जुलाई तक गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होंगी। इस दौरान दोनों ट्रेनें कोटा जंक्शन (Kota Railway Station) नहीं आएंगी और उनका निर्धारित ठहराव सोगरिया स्टेशन पर रहेगा।

तीन ट्रेनों का समापन सोगरिया स्टेशन पर:

19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस (Etawah – Kota Express) (4 से 17 जुलाई), 22984 इंदौर–कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Indore Kota Superfast Express Train) (4 से 18 जुलाई) और 61634 बीना–कोटा मेमू (Bina kota memu Train) (4 से 18 जुलाई) का समापन कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन (Sogariya Railway Station) पर किया जाएगा।

कोटा–बीना मेमू सोगरिया से चलेगी:

61633 कोटा–बीना मेमू 4 से 18 जुलाई तक कोटा जंक्शन की जगह सोगरिया स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पहले स्टेशन पहुंचें और ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !