Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

स्मै*क मिलने के बाद किसका नाम आया सामने? अब जाकर हुआ गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अ*वैध मा*दक पदार्थ स्मै*क की बिक्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मै*क की बिक्री में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी आसिफ उर्फ कालू पुत्र स्वर्गीय रमजानुद्दीन, निवासी रेलवे स्टेशन (Railway Station) के पास, सुमेरगंज मंडी (Sumerganj Mandi), जिला बूंदी (Bundi) को गिरफ्तार किया है।

 

Kotwali Police Sawai Madhopur News Bundi 3 July 26 Vikalp Times

 

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह, कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक, शहर (CO City Sawai Madhopur) जयप्रकाश अटल के सुपरविजन तथा कोतवाली थाना प्रभारी मदन लालमीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस (Sawai Madhopur Police) टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ उर्फ कालू पुत्र स्वर्गीय रमजानुद्दीन, निवासी रेलवे स्टेशन के पास, सुमेरगंज मंडी, जिला बूंदी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को मानटाउन थाना पुलिस ने गिर्राज सोनी को रेलवे यार्ड के पास बिना लाइसेंस स्मै*क बेचते हुए गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसके कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में गिर्राज सोनी ने बताया था कि उसने यह स्मै*क आरोपी आसिफ उर्फ कालू से खरीदी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बूंदी जिले के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से स्मै*क की बिक्री में उपयोग किया गया कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !