Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर : लेपर्ड के जबड़ों में फंसी मां…बेटे ने दिखाई ऐसी हिम्मत कि बच गई जान!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के टोडरा गांव में रविवार देर रात एक लेपर्ड (Leopard) ने घर में घुसकर चारपाई पर सो रही 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। लेपर्ड महिला के सिर और गर्दन को जबड़े में दबोचकर करीब 10 मीटर तक घसीट ले गया। दीवार फांदकर महिला को ले जाने की कोशिश के दौरान बेटे ने साहस दिखाते हुए मां के पैर पकड़ लिए, जिससे उसकी जान बच गई। परिवार के शोर मचाने पर लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया।

Leopard Elderly Woman Ranthambore Sawai Madhopur 03 Aug 26 Vikalp Times

घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। घायल महिला 78 वर्षीय लीला देवी को सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग (Forest Department) की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायल महिला के बेटे विनोद कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, जबकि उनकी मां घर के चौक में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान लेपर्ड दीवार फांदकर घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। उस समय लेपर्ड महिला को मुंह में दबोचकर दीवार पर चढ़ चुका था और दूसरी ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। विनोद ने तुरंत दौड़कर मां के पैर पकड़ लिए। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और शोर मचाने लगे, जिससे लेपर्ड महिला को छोड़कर जंगल (Jungle) की ओर भाग गया।

वन (Forst) विभाग के अनुसार, टोडरा गांव रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे क्षेत्र में स्थित है, जहां लेपर्ड की आवाजाही लगातार बनी हुई है। फोरेस्टर सुमन गुर्जर ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए आबादी वाले इलाकों में लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। साथ ही वन विभाग की टीम रात के समय गश्त भी कर रही है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !