Wednesday , 26 August 2026
Breaking News

‘भारत के खिलाफ मत बोलना’… शर्त नहीं मानी तो ईरान जाने से रोके गए कश्मीरी शिया धर्मगुरु

नई दिल्ली: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (All Parties Hurriyat Conference) के वरिष्ठ नेता और प्रमुख शिया धर्मगुरु आगा सैयद हसन मुसावी (Aga Syed Hassan Mosavi) को ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) अयातुल्ला अली खामेनेई ( ) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली (Delhi) से तेहरान (Tehran) रवाना होना था, लेकिन उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर विमान में सवार होने से रोक दिया गया। यह दावा उनके बेटे और पीडीपी विधायक (PDP MLA) मुन्तज़िर मेहदी (Muntazir Mehdi) ने किया है।

 

'Don't speak against India'... Kashmiri Shia cleric Aga Syed Hassan Mosavi stopped from travelling to Iran Vikalp Times

 

मुन्तज़िर मेहदी के अनुसार, इमिग्रेशन अधिकारियों ने आगा सैयद हसन के सामने शर्त रखी कि उन्हें ईरान जाने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वे भारत (Iran) के खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे और कश्मीर (Kashmir) से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगा सैयद हसन ने यह कहते हुए शर्त मानने से इनकार कर दिया कि वे केवल अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं, कोई भाषण नहीं देंगे।

पासपोर्ट जब्त कर श्रीनगर RPO भेजने का दावा:

मुन्तज़िर मेहदी ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने आगा सैयद हसन का पासपोर्ट (Passport) जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए श्रीनगर (Srinagar) के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) को सीजर मेमो भेज दिया। हालांकि, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने का मिला था निमंत्रण:

बताया गया कि ईरान ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पांच प्रमुख नेताओं को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। इनमें आगा सैयद हसन, महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti), इमरान अंसारी (Imran Ansari), सैयद हादी (Syed Hadi) और आगा रूहुल्लाह मेहदी (Agha Ruhullah Mehdi) शामिल थे। इनमें से महबूबा मुफ्ती और इमरान अंसारी विशेष विमान से ईरान रवाना हो चुके हैं, जबकि सैयद हादी ने अभी तक यात्रा नहीं की है।

फिलहाल, आगा सैयद हसन को विमान में चढ़ने से रोके जाने और पासपोर्ट जब्त किए जाने के दावों पर संबंधित सरकारी एजेंसियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

 

‘Don’t speak against India’… Kashmiri Shia cleric Aga Syed Hassan Mosavi stopped from travelling to Iran, Vikalp Times, Ayatollah Ali Khamenei

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !