Monday , 17 August 2026
Breaking News

15 वर्षीय बेटी से 300-500 रुपये में करवाते थे दे*ह व्यापार, माता-पिता गिरफ्तार, महिला दलाल फरार

बूंदी: राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी (Bundi) जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित तौर पर यौ*न शो*षण और अ*वैध गतिविधियां कराने के मामले में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद महिला दलाल अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Mother Father Daughter Loan Money Bundi Police News 2 July 26 Vikalp Times

 

 

पुलिस (Bundi Police) के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline) और दबलाना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ। टीम को जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग से 300-500 रुपए में दलाल के घर दे*ह व्यापार करवाया जा रहा था, जिसके बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता और एक महिला दलाल ने उसे जबरन अ*वैध गतिविधियों में धकेला। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को संरक्षण में लेकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

दबलाना थाना प्रभारी प्रिया व्यास ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके माता-पिता (Mother-Father) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार महिला दलाल की तलाश जारी है।

चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक रामनारायण गुर्जर ने बताया कि जांच के दौरान आर्थिक लेनदेन के जरिए नाबालिग के कथित शो*षण की बात सामने आई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

mayoral post reserved for OBC woman in kota Rajasthan Vikalp Times

कोटा में आरक्षण लॉटरी से बदले सियासी समीकरण, मेयर पद OBC महिला के खाते में

कोटा: स्थानीय निकाय चुनावों (Local body elections) को लेकर हुई आरक्षण लॉटरी (Reservation Lottery) के …

Postal Departments Raksha Bandhan gift Big discount on sending Rakhi Mail Sawai Madhopur Vikalp Times

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात, राखी भेजने पर बड़ी छूट

सवाई माधोपुर: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग (Indian …

Udaipur ACB Trap Salumbar food safety officer Rajasthan news 12 Aug 26 Vikalp Times

‘पैसे दो, वरना जेल भेज दूंगा’…10 हजार रि_श्वत लेते फूड सेफ्टी ऑफिसर ट्रैप

उदयपुर/सलूंबर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सलूंबर (Salumbar) में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा …

Mantown Police Sawai Madhopur 12 Aug 26 Vikalp Times

20 लाख कमाने का दावा! साइबर ठ_गी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) …

Water floods Mukundra Tunnel, traffic halted, massive traffic jam on NH-52 Kota Vikalp Times

मुकंदरा टनल में भरा पानी, ट्रैफिक बंद, NH-52 पर लगा लंबा जाम

कोटा: Kota संभाग में बारिश (Barish) का दौर जारी है। मौसम विभाग (Weather Department) ने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !