मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मंगलवार को भी मुंबई (Mumbai) में तेज बारिश (Mumbai Rains) और हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर मुंबई के सभी सरकारी, निजी और नगर निगम संचालित स्कूलों (School) व कॉलेजों (College) में छुट्टी (Holiday) घोषित कर दी गई है।

लगातार बारिश (Rain) के कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। पेड़ उखड़ने, दीवारें और होर्डिंग गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
वहीं, पुणे (Pune) में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन और अन्य हादसों में चार लोगों की मौ*त हो गई। मृ*तकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा तेज बहाव में बहने से भी लोगों की जान गई है।
बारिश के कारण बंद किया गया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune ExpressWay) बाइपास का मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग करीब 18 घंटे बाद दोबारा खोल दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया