सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज मीणा भूप्रेमी से जुड़े प्रकरण को लेकर चल रहा आं*दोलन अब नए चरण में पहुंच गया है। बुधवार को ग्राम रावल स्थित भेरूजी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में आंदोलन को संगठित रूप देने के लिए एक अंतरिम संघर्ष समिति का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति का जल्द विस्तार किया जाएगा और आगामी दिनों में एक विशाल महापंचायत आयोजित कर कुंडेरा थाने (Kundera Police Station) के घेराव की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 26 जून को सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज मीणा भूप्रेमी को कुंडेरा थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने अ*वैध रूप से हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 151 के तहत झूठी कार्रवाई की और उनके साथ मा*रपीट की गई। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार (Government of Rajasthan) से मांग की गई कि तत्कालीन थाना अधिकारी सहित संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए।
बैठक में ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई कि गांव में हुई चोरी की जिन घटनाओं की रिपोर्ट पहले दर्ज नहीं की गई, उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही वि*रोध प्रद*र्शन के बाद दर्ज चोरी के मामलों की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने तथा हेमराज मीणा के विरुद्ध कथित रूप से पद के दुरुपयोग करते हुए की गई कार्रवाई की भी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी धाराएं जोड़ी जाएं।
बैठक में रामधन मीणा, बत्ती लाल मीणा, शिवदयाल मीणा, रामविलास, नेताजी श्री दास मीणा, लक्ष्मण, घनश्याम, कैलाश, रामदयाल, कजोड़, मुरारी लाल, ओमप्रकाश, राजेंद्र शर्मा, हरकेश, बबलू गौड़, भेरूलाल, हिम्मत, केदार, हेतराम, टीकाराम, बत्तीलाल, बंसीलाल, रामकेश, टीकाराम, मंटीलाल, कुंज बिहारी, मनीष, घमंडी, टीकाराम, अशोक, राजेंद्र, लाखन सिंह और चेतराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने तथा न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया