Sunday , 7 June 2026
Breaking News

किसान नि:शुल्क ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र ले सकते हैं किराए पर

जिले के आर्थिक रूप से कमजोर लघु एवं सीमांत किसान फसल कटाई, थ्रेसिंग एवं अन्य कृषि गतिविधियों के लिए निःशुल्क ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र किराए पर ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें कम्पनी को मैसेज भेजना होगा।
कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि किसान मुफ़्त में किराए की टैफ़े (मैसी और आयशर) ट्रैक्टर योजना का लाभ उठाने के लिए 9282222885 पर संदेश (SMS) A या B के माध्यम से JFARM SERVICES से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर काश्तकार पहले से JFARM SERVICES में पंजीकृत हैं और किराए पर ट्रैक्टर एवं अन्य उपकरण के लिए ऑर्डर लगाना चाहते हैं तो संदेश SMS करें- A, अगर JFARM SERVICES में पंजीकृत किसान नहीं हैं तो संदेश (SMS) करें-B। गूगल प्ले स्टोर से JFARM SERVICES मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें।

Farmers rent free tractors agricultural equipment
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के चलते कृषि कार्यों में आ रही कठिनाई को देखते हुए इन किसानों को कृषि यंत्र निर्माता कम्पनियों से समन्वय कर फसल कटाई, थ्रेसिंग एवं अन्य कृषि गतिविधियों के लिए निःशुल्क ट्रेक्टर एवं कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में यह सुविधा शुरू की गई है। किसान इसके प्रति अच्छी रुचि दिखा रहे हैं। प्रदेश में अब तक एक हजार से ज्यादा काश्तकार 2200 घण्टों से अधिक की सेवा ले चुके हैं। कृषि मंत्री कटारिया ने जिले के आर्थिक रूप से कमजोर लघु एवं सीमांत किसानों से कम्पनी को मैसेज भेजकर इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !