Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राज्य के दूसरे जिलों के व्यक्ति जाना चाहे तो ले सकते हैं वाहन की अनुमति

राज्य के दूसरे जिलों के व्यक्ति जाना चाहे तो ले सकते हैं वाहन की अनुमति

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि राजस्थान राज्य के दूसरे जिलों के व्यक्ति जो लाॅकडाउन के चलते सवाई माधोपुर में अटके हुए है। वे अपने गृह जिलों में जाना चाहते है तो वे संबंधित उपखंड अधिकारी से वाहन की अनुमति लेकर अपने गृह जिले में जा सकते हैं।
कलेक्टर पहाड़िया ने बताया कि इसके लिए संबंधित व्यक्ति ई पास के माध्यम से ऑनलाइन या संबंधित एसडीएम के यहां ई-मेल से वाहन अनुमति के लिए आवेदन कर सकता है। ई पास के लिए पास चाहने वाला व्यक्ति एसएसओ आईडी के माध्यम से राजकोप सिटीजन एप के द्वारा या  epass.rajasthan.gov.in पर भी एप्लाई कर सकता है। इसी प्रकार वाहन अनुमति के लिए सवाई माधोपुर उपखंड के ई मेल sdoswm4@gmail.com, उपखंड चौथ का बरवाडा के लिए ई-मेल sdockb123@gmail.com, बामनवास में ई-मेल erobms91@gmail.com, बौंली के लिए sdobonli@gmail.com, खंडार के ई-मेल sdokhandar@gmail.com, गंगापुर के लिए eroggc90@gmail.com, मलारना डूंगर के लिए sdomdr@gmail.com के ईमेल पर प्रार्थना पत्र भेजकर अनुमति प्राप्त कर सकता है। जिला कलेक्टर ने वाहन अनुमति लेकर अपने जिले में जाने वालों को सोशल डिस्टेसिंग रखने तथा प्रोटोकॉल की पालना के संबंध में जागरूक रहने के निर्देश भी दिए है।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उपखण्ड क्षेत्र गंगापुर सिटी एवं बामनवास में 19 अप्रैल 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर उक्त क्षेत्र में अन्तर्गत धारा 144 के तहत जीरो-मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाड़िया ने उपखण्ड क्षेत्र गंगापुर सिटी के थाना कोतवाली, उदेई मोड़ में उप जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी को तथा थाना सदर गंगापुर सिटी में तहसीलदार गंगापुर सिटी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियक्त कर निर्देशित किया है कि उपखण्ड क्षेत्र में लाॅकडाउन एवं धारा 144 की कठोरता से पालना किया जाना सुनिश्चित करावें। साथ ही पालना नहीं करने वालों के विरूद्ध संबंधित थानाधिकारी से भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Permission vehilce go outside district home corona virus update

औषधि विक्रेता खांसी, जुकाम, बुखार की दवा लेने वालों की दें सूचना

सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल ने जिले के समस्त खुदरा औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति बिना चिकित्सक की पर्ची के सामान्य सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार की दवाईयों लेने मेडिकल स्टोर पर आता है तो उसे औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के परिशिष्ट जी, एच, एच वन और एक्स में अंकित दवाईया नहीं दी जाये तथा ऐसे व्यक्ति का नाम, पता व मोबाईल नम्बर एक अलग रजिस्टर में प्रतिदिन संधारित करें व इसकी सूचना अपने क्षेत्र के चिकित्सा संस्थान (जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) को अविलम्ब भिजवाते हुए औषधि नियंत्रण अधिकारी सवाई माधोपुर को दें।
उन्होंने बताया कि निर्देशों की पालना नहीं करने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के विरूद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 व आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !