धौलपुर के बसेड़ी में भूतेश्वर नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। मूर्ति विसर्जन के समय भूतेश्वर नदी में 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नदी में 4 लोगों के डूबने की पूर्व में सूचना मिल रही थी, जबकि बसेड़ी भूतेश्वर नदी में 4 की जगह 5 लोग डूबे। पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू चलाया जा रहा था।

बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस तथा प्रशासन को सफलता मिली है। 5 लोगों के नदी से शव निकाले गए है। बताया जा रहा की सभी मृतक उत्तरप्रदेश राज्य के जगनेर थाना भवनपुरा निवासी है।
माता की मूर्ति के विसर्जन के लिए भूतेश्वर पार्वती नदी पर आए थे। लेकिन पानी की गहराई को न समझ मूर्ति के साथ लोग डूब गए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया