Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन का काउंटडाउन शुरू । मुख्यमंत्री गहलोत ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक

जयपुर:- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम 5 बजे सीएम आवास मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार सीएम आवास पर होने वाली इस मीटिंग में मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर सकते हैं। ऐसे में मंत्रीपरिषद की बैठक अहम मानी जा रही है। हालांकि मंत्रिमंडल में कौन बाहर होगा और कौन अंदर होगा इसका फैसला खुद मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे।

 

 

 

प्रदेश की सियासत में कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैबिनेट के तीन सीनियर मंत्रियों रघु शर्मा, गोविंद सिंह डोटासरा और हरीश चौधरी ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों मंत्रियों ने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है। इसकी पुष्टि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कल शुक्रवार रात को जयपुर एयरपोर्ट पर की।

 

 

gehlot cabinet reshuffle chief minister ashok gehlot called a meeting of council of ministers of rajasthan

 

 

जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के के बाद मीडिया से बात करते हुए अजय माकन ने बताया कि प्रदेश के 3 मंत्रियों ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा तथा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है।

 

 

अब तीनों नेता संगठन अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। इस पेशकश को इस्तीफे के रूप में ही माना जाए। उनके इस बयान को राजस्थान में राज्य मंत्रिमंडल पुनर्गठन की शुरुआत से देखा जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि इस मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी मंत्रियों से इस्तीफे मांग सकते हैं। इसके बाद रविवार को मंत्रिमंडल पुर्नगठन किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !