सिरोही:- लेडी सिंघम के नाम से मशहूर बर्खास्त एसएचओ सीमा जाखड़ गत रविवार को सुखराम कालीराणा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीमा जाखड़ की शादी में पुलिस विभाग के भी कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें। गत रविवार को बर्खास्त एसएचओ सीमा जाखड़ की शादी सुखराम कालीराणा से हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस की तरफ से फरार बताई जा रही सीमा अपने शादी समारोह में जमकर नाची, जिसका एक वीडियो उनके शादी के बंधन में बंधने से पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में सीमा जोधपुर के मंडोर रोड़ स्थित मैरिज गार्डन में अपनी शादी समारोह में खूब जमकर नाच रही थी।

बर्खास्त एसएचओ सीमा जाखड़ पुलिस की नजर में फरार चल रही थी। तस्करों के साथ मिलीभगत और रिश्वत के पैसे लेने के आरोप में इनको और 3 पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया था।
सीमा जाखड़ ने करीब 15 दिन पूर्व सिरोही जिले के बरलूट थानाधिकारी के पद पर रहते हुए गिरफ्त में आए डोड़ा – पोस्त तस्कर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेकर फरार करवा दिया था। जिससे सीमा जाखड़ को प्रदेश में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया