Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एफआईआर दर्ज नहीं करने पर छात्र नेता के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की

सवाई माधोपुर करमोदा निवासी अशोक वर्मा के साथ बजरिया में गत 2 जनवरी 2022 को शाम 5:00 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। जिसे लेकर परिवादी अशोक वर्मा मानटाउन थाने उसी समय एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गया था। लेकिन आज सुबह जब अशोक वर्मा छात्र नेता अनिल गुणसारिया अन्य साथी के साथ पुलिस थाना मानटाउन गए। जब एफआईआर की कॉपी मांगी गई तो थाने पर तैनात पुलिसकर्मी शैतान चौधरी ने धक्के देकर बाहर निकालते हुए असभ्य भाषा व गाली गलोज का प्रयोग करते हुए थाने से बाहर निकाल दिया एवं दुर्व्यवहार किया।
Police scuffle with student leader for not registering FIR in sawai madhopur
इसके बाद सैकड़ों दलित वर्ग के लोग सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर पर एकत्रित हुए। दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सवाई माधोपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया एवं तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ शैतान चौधरी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद एफआईआर दर्ज की गई। छात्र नेता अनिल गुजरिया ने बताया कि दलित वर्ग के लोग बड़ी मुश्किल से थाना कोर्ट कचहरी तक पहुंचते हैं।
उस स्थिति में पुलिस प्रशासन के लोग उनसे असभ्य व्यवहार करते हैं, जिससे दलित वर्ग के लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है। इसलिए हम मांग करते हैं शैतान सिंह चौधरी पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया जाए और करमोदा निवासी अशोक वर्मा को न्याय दिया जाए। अगर कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में बहुत बड़ा जन आक्रोश माधोपुर में होगा। इस मौके पर सुमित जोलिया, महेन्द्र कवरिया, मनोज रेगर, राजेश कवरिया, पार्षद पुरूषोत्तम जोलिया उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !