Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जाएं – निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

“निरंकार को साक्षी मानते हुए सभी के प्रति प्रेम का भाव अपनाएं। “प्रेम” केवल शब्दों तक ही सीमित न रहे, उसे अपने जीवन एवं व्यवहार में शामिल करें। यदि हमें प्रेम और सम्मान के विपरीत प्रेम एवं सम्मान नहीं मिल रहा है, तब भी हमें अपने हृदय को और अधिक विशाल बनाकर सबके प्रति प्रेम का भाव ही अपनाना है।” यह उद्गार निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा नववर्ष के संदेश रूप में वर्चुअल माध्यम द्वारा विशेष सत्संग समारोह में व्यक्त किए गए।

 

 

प्रज्जवल प्रजापति ने बताया इस कार्यक्रम का लाभ संत निरंकारी मिशन की वेबसाईट के माध्यम से सवाई माधोपुर ब्रांच सहित विश्वभर के लाखों भक्तों और प्रभु प्रेमियों द्वारा प्राप्त किया गया। सत्गुरु माता जी ने कहा कि हमें प्रति पल निरंकार प्रभु को हृदय में बसाते हुए अपने हृदय को इतना अधिक पवित्र बनाना है कि उससे केवल प्रेम ही उत्पन्न हो और वैर, ईर्ष्या, निंदा, द्वेष का कोई स्थान ही न रहे। सत्गुरू माता जी ने कहा कि यदि बीते दो वर्षों की परिस्थिति को देखें तो कोरोना के कारण बहुत से लोगों के उद्योग एवं व्यवसाय प्रभावित हुए हैं।

 

 

In the new year, keep loving everyone with absolute devotion - Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj

 

 

 

इसके अतिरिक्त प्रत्यक्ष रूप में सत्संग होने भी बंद हुए। किन्तु ज्ञान की प्राप्ति के उपरान्त प्रत्येक ब्रह्मज्ञानी संत इस बात से भली भांति परिचित हैं कि उसके लिए प्रत्येक दिन महीने और साल भक्तिमय होते हैं। उसके जीवन में फिर किसी साल को बदलने की या फिर किसी विशेष दिन की कोई महत्ता शेष नहीं रह जाती और परमात्मा के एहसास में जीवन जीते हुए वह आनंद की अवस्था को प्राप्त करता है। सत्गुरु माता जी ने निरंकारी भक्तों से आह्वान किया कि वह निरंकार प्रभु का आसरा लेते हुए हृदय में परोपकार का भाव अपनाएं और मर्यादापूर्वक जीवन जीते हुए समस्त मानव जाति को प्रेम बाँटते चले जायें। इसके अतिरिक्त वंदनीय सत्गुरु माता जी ने नव वर्ष में उपहार स्वरूप दो समागमों की सूची दिलवाकर सभी भक्तजनों को खुशी प्रदान करी, जिसमें भक्ति पर्व एवं 55वें महाराष्ट्र समागम की तिथियों की उद्घोषणा करी गई।

 

भक्ति पर्व समागम 16 जनवरी, 2022 को निधारित किया गया है, जिसको प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिशन की वेबसाईट पर वचुअल माध्यम द्वारा प्रसारित किया जाएगा। इस भक्ति पर्व समागम का आनंद, सभी श्रद्धालुभक्त प्राप्त कर सकेंगें।

 

महाराष्ट्र के 55वें सन्त समागम की तिथियां घोषित

55वाँ महाराष्ट्र प्रादेशिक निरंकारी संत समागम जो कि वचुअल माध्यम द्वारा होगा जिसकी तिथियाँ 11, 12 एवं 13 फरवरी, 2022 निधारित की गयीं हैं। इन दो विशेष सूचनाओं से समस्त साध संगत में जहाँ हर्षोल्लास का वातावरण है और सभी आनंदित भी हो रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !