Thursday , 23 April 2026
Breaking News

यूक्रेन में फंसे गोविंद ने लगाई भारत सरकार से गुहार, हमे बचा लो, चारों ओर भय का माहौल 

यूक्रेन में फंसे सवाई माधोपुर से सटे श्योपुर शहर के तीन छात्रों ने लगाई गुहार

 

यूक्रेन पर रूस के हमले के पश्चात यूक्रेन में हालात बेहद खराब बने हुए हैं, ऐसे में कई भारतीय छात्रों के साथ ही सवाई माधोपुर जिले के समीपवर्ती व पास की सीमा से सटे जिले श्योपुर के भी तीन छात्र वहां फंसे हुए हैं। ऐसे में छात्र वहां सुरक्षित जगहों में शरण लिए हुए हैं तथा मिसाइली हमलों एवं बम धमाकों से डरे व सहमे हुए हैं, वहीं यहां उनके परिजन चिंतित हैं, साथ ही भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके बच्चों को भारत लाया जाए। श्योपुर के तीन छात्रों में से दो यूक्रेन के खारकिव शहर में फंसे हैं, वहीं एक छात्र विनित्स्या शहर में फंसा हुआ है। तीनों छात्र फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन भय और दहशत के माहौल के बीच सीमित संसाधनों के बीच दिन काट रहे हैं।

 

छात्र मोहित बोले-यहां हालात बहुत खराब बने हुए हैं:-

 

श्योपुर निवासी दवा विक्रेता नरेंद्र शर्मा के पुत्र मोहित शर्मा यूक्रेन के विनित्स्या शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा हैं। रूस के अटैक के पहले ही मोहित ने भारत आने का प्लान था और 27 फरवरी को फ्लाइट का टिकट भी बुक करवा लिया  था, लेकिन 24 फरवरी रूस के हमले से वहीं फंस गए।

 

Govind trapped in Ukraine pleaded with the Indian government, save us, there is an atmosphere of fear all around

 

चारों ओर डर एवं दहशत का माहौल:-

राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसडी राठौर के पुत्र गोविंद राठौर यूक्रेन के खारकिव शहर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। गोविंद का इस साल अंतिम वर्ष  में है और कुछ दिन बाद उनकी परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली थी। इसके चलते गत गुरुवार को रूस के हमले के बाद अन्य छात्रों के साथ सुरक्षित जगह पर जाने के लिए निकले और लगभग 24 घंटे तक भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर रहे। इसके बाद कल शुक्रवार को एबेंसी की एडवाइजरी के अनुसार गोविंद और अन्य छात्र वापस अपने रूम पर पहुंच गए, लेकिन गोविंद ने बताया कि चारों ओर डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। मिसाइलों के धमाके जारी है, जिससे हर समय डर लगा रहता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !