Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पेट्रोल व डीजल के बाद अब नींबू की कीमत सातवें आसमान पर, 10 रुपए में बिक रहा नींबू का एक पीस

देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 17 दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसका असर अब सब्जियों के भावों में दिखना शुरू हो गया है। सभी हरी सब्जियों के दामों में काफी इजाफा हुआ है। लेकिन नींबू के भावों मे सबसे अधिक तेजी आई है। कई जगहों पर नींबू 300 रुपये किलो को पार कर गया है। आलम यह है कि कई जगहों पर 10 रुपये में एक ही नींबू मिल रहा है। देखा जाए तो देश में नवरात्रि और रमजान का महीना चल रहा है।

 

ऐसे में सब्जियों के मंहगे हो जाने से आम आदमी का चलना तथा खाना दोनों दूभर हो गया है। सेहत के लिए लाभकारी मानी जाने वाली हरी सब्जियों पर छाई महंगाई लोगों के जेब की सेहत बिगाड़ रही है। वहीं लौकी, कद्दू, भिंडी, परवल, करेला एवं कटहल के दाम थाली का स्वाद बिगाड़ रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी में सबसे अधिक खपत के कारण नींबू के भाव तो आसमान छु रहे हैं।

 

 आगामी दिनों में नींबू और होगा महंगा

 

पेट्रोल और डीजल के दामों में आई तेजी का असर अब सब्जियों पर भी देखने को मिल रहा है। हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से आम आदमी सब्जी कम खरीद रहा है। बता दें कि जहां कल (4 अप्रैल) तक जो नींबू 60 रुपए पाव बिक रहा था, वो आज 300 रुपए किलो बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि, इस बार नींबू पहले जितना सस्ता नहीं होगा, बल्कि उसके भाव में अभी और उछाल देखा जा सकता है।

 

After petrol and diesel, now the price of lemon is on the seventh sky in india

 

देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं गत बुधवार तक इनमें 14 बार बढ़ोतरी की जा चुकी थी। बीते सत्र में दोनों के भाव 80-80 पैसे प्रतिलीटर का इजाफा किया था। इन 17 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये से अधिक की तेजी देखी गई है। इस बीच सिर्फ तीन दिन 24 मार्च, 1 अप्रैल और 7 अप्रैल को ईधन के दाम स्थिर रहे थे। कल गुरुवार को राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.3 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमत 100.93 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !