Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुलिस ने डाककर्मी से 20 लाख रुपए की लूट के दो आरोपियों को श्योपुर से किया गिरफ्तार 

सवाई माधोपुर के मुख्य पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी से 20 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस बदमाशों से लूट की राशि बरामद नहीं कर सकी है। वहीं पुलिस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया है कि गत 26 अप्रैल को मुख्य डाक घर का डाक सहायक बृजबहादुर शर्मा 20 लाख रुपए की नकदी लेकर मुख्य पोस्ट ऑफिस से बजरिया पुरानी ट्रक यूनियन के पास एसबीआई बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था।

 

 

इस दौरान रास्ते में तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और मारपीट करते हुए पिस्टल की नोंक पर 20 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर मौके से भाग गए थे जिसकी रिपोर्ट मानटाउन थाने में दर्ज करवाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सवाई माधोपुर राकेश राजौरा के सुपरविजन में सीओ सिटी राजवीर सिंह चंपावत के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया था। ऐसे में पुलिस टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ हेतु शहर के सीसीटीवी फुटेज, टोल नाके और चालान शुदा आरोपियों की जांच की गई। पुलिस टीमों को मुखबिर एवं तकनीकी अनुसंधान से पता चला की वारिस उर्फ भूरा के साथ मिलकर अन्य दो लोगों ने वारदात की घटना को अंजाम दिया है।

 

Sawai Madhopur Police arrested two accused of robbery of 20 lakh rupees from postal worker from Sheopur

 

फलस्वरूप पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लूट में शामिल बदमाश सादिक उर्फ कटोली पुत्र इलियास तथा सन्ना हुसैन पुत्र छोटे खां निवासी इस्लामपुरा श्योपुर को नागरगावड़ा तिराहे, ग्राम सोई जिला श्योपुर से धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस मामले में तीसरे आरोपी वारिस उर्फ भूरा पुत्र अमीन निवासी रेलवे कॉलोनी सवाई माधोपुर की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि इस दौरान पुलिस को आरोपियों से लुट के दौरान लूटी गई राशि बरामद नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि लूट की राशि तीसरे आरोपी वारिस के पास है।

 

 

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी की तीनों बदमाश तीन दिन तक रैकी कर रहे थे। इस बीच तीनों बदमाशों ने राशि जमा कराने के रास्ते तथा वक्त की जानकारी जुटाई। इसके बाद बदमाशों ने रास्तों को चिन्हित वारदात की घटना को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के वक्त वारिश उर्फ भूरा ने कैशियर का पीछा किया था जबकि अन्य दोनों बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छिन लिया था। गिरफ्तार आरोपियों में सादिक उर्फ कटोली पर मध्यप्रदेश पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !