Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गणेश चतुर्थी पर लाखों लोगों ने लगाई रणथंभौर त्रिनेत्र गणेशजी को ढोक

रणथंभौर किला स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेशजी का लक्खी मेला गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज बुधवार 31 अगस्त को अपने परवान पर रहा। इस अवसर पर लाखों लोगों ने सुबह से शाम तक भगवान गणेशजी को ढोक लगाई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिला मुख्यालय पूरी तरह भगवान गणेशजी के रंग में रंगा नजर आया। जिला मुख्यालय पर पहुंचने तथा जिला मुख्यालय से हम्मीर सर्किल होते हुए गणेशधाम होते हुए भगवान त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं, पदयात्राओं में आने वाले भक्तों के लिए भण्डारों की भरमार दिखाई दे रही है। सवाई माधोपुर के सर्व समाज के लोग गणेशजी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत सत्कार एवं उनके खाने पीने की व्यवस्थाओं को करने में पलक पावड़े बिछाते नजर आये।

 

Lakhs of people put Ranthambore Trinetra Ganesh ji on Ganesh Chaturthi

 

जिला मुख्यालय से रणथंभौर किला स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेशजी तक के मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी सब्जी, हलवा, कचोरी, जलेबी, चाय, बिस्कीट, पकौड़ी, शरबत, आईसक्रीम, जूस और पेयजल के लिए पानी, के साथ ही व्रत रखने वाले महिला पुरूषों के लिए फलों की भी व्यवस्था थी। हालांकि इस वर्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दिखाई दी। लोगों का मानना है कि पिछले दिनों राज्य के कई हिस्सों में हुई मानसून की मेंहरबानी से और मुख्य रूप से हाड़ौती क्षेत्र में अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी परिस्थितियों के चलते मेले में लोगों की संख्या में कमी आई है। तीन दिवसीय मेले का समापन गुरूवार 1 सितम्बर को होगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !