Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गुलाबचंद कटारिया होंगे असम के नए राज्यपाल

राजस्थान विधानसभा में वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष और मेवाड़ के कद्दावर बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का नया राज्यपाल बनाया गया है। कटारिया 8 बार के विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिनती होती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यपालों एवं उपराज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष और मेवाड़ के कद्दावर बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है।

 

Gulabchand Kataria will be the new Governor of Assam

 

कटारिया राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और वह आरएसएस के स्वयंसेवक रहे और फिर जनसंघ से बीजेपी तक पहुंचे। राजस्थान के मेवाड़ से आने वाले बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के गृह मंत्री पद, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भी रह चुके हैं। कटारिया पार्टी की केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य भी रहे हैं और उदयपुर से ही 9वीं लोकसभा में सांसद भी चुने गए थे। राजस्थान की राजनीति में कटारिया खरा बयान देने के लिए मशहूर और कटारिया के पास चार दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव है।

 

 

Governor

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !