Thursday , 23 April 2026
Breaking News

खत्म हुआ इंतजार, पीएम मोदी ने किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त जारी की

देशभर के किसानों के लिए आज का दिन काफी अहम है। आखिरकार वह समय आ ही गया है, जिसका भारत के तमाम किसान लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत आने वाली चौथी किस्त के लिए किसानों का इंतजार आज खत्म हो गया। पीएम किसान योजना की चौथी किस्त आज 27 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा राजस्थान के सीकर से जारी की गई। जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त सीधे अन्नदाताओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे को लेकर 27 जुलाई को राजस्थान में रहेंगे। वहीं 28 जुलाई को गुजरात में, ऐसे में 27 जुलाई यानी कि आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी राजस्थान के सीकर में पहुंचेंगे और यहां से देश के करीब 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाएंगे। अपने एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान के सीकर पहुंचे पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त यहीं से जारी की।

 

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की चौथी किस्त का देशभर के किसान लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे। इस योजना के जरिए करीब 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में सम्मान निधि के 2000 रूपये की चौथी किस्त पहुंच जाएगी। खबर भी आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को लाभान्वित करने के लिए 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों को देश को भी समर्पित कर सकते हैं। देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि जारी करने के साथ-साथ पीएम किसान समृद्धि केंद्र देश को समर्पित करने के अलावा पीएम मोदी ONDC पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों के आने का ऐलान भी कर सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी यूरिया गोल्ड लॉन्च करेंगे। सल्फर से ढका हुआ यूरिया गोल्ड खास तरह का यूरिया है होता है। जमीन में हो रही सल्फर की कमी को इससे पूरा करने की कोशिश की जाएगी। यह एक इनोवेटिव फर्टिलाइजर नीम कोटेड सस्ता यूरिया होता है, यह काफी असरदार रहेगा।

 

PM Modi released the 14th installment of Kisan Samman Yojana

 

अहम है पीएम मोदी का आज का दौरा

आपको बता दें कि राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त के आवंटन के लिए राजस्थान की भूमि को चुना गया है। इसके साथ ही राजस्थान में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाने के लिए पीएम मोदी 5 नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इनमें धौलपुर, सिरोही, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर और सीकर के नाम शामिल हैं।

 

किन लोगों को नहीं मिलेगी चौथी किस्म की रकम

सरकार ने सभी भूलेखों का सत्यापन करवाने की गुजारिश की है। अगर किसी में यह रिकॉर्ड गलत पाया जाता है तो लाभार्थियों का नाम इस लिस्ट से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही जिन किसानों ने केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें भी पीएम किसान योजना की चौथी किस्त नहीं मिल पाएगी। संवैधानिक पद पर कार्यरत लोगों को भी यह रकम नहीं दी जाएगी। पेंशन पाने वाले लोगों को भी किसान योजना की चौथी किस्त की रकम नहीं मिलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !