Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिलों के फेर में फिर अटक न जाएं थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले

अंतर जिला तबादले नहीं होने से आशंकित तृतीय क्षेणी शिक्षक

सैकड़ों शिक्षक हैं, जो थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण की बाट जोह रहे हैं। कांग्रेस सरकार में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले एक बार भी नहीं हुए हैं। अब अगर सरकार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण से बैन हटाती है, तो अंतर जिला तबादले होंगे। अगर अंतर जिला स्थानांतरण नहीं होते हैं, तो बड़ी संख्या में शिक्षकों के अरमान टूट जाएंगे। जिलों के पुनर्गठन ने उनकी आशंकाएं और असमंजस को बढ़ाया ही है। अगर बीकानेर का उदाहरण भी लेते हैं, तो यहां से बड़ी संख्या में शिक्षक खाजूवाला अपडाउन करते हैं। उनके सामने मुख्यालय वापस लौटने की समस्या स्थाई होती दिखाई दे रही है।

 

दो साल पहले जमा हुए थे 85 हजार आवेदन

प्रदेश में जब गोविंदसिंह डोटासरा शिक्षा मंत्री थे, तो उन्होंने थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण करने का मानस बनाया था। उस वक्त उन्होंने ऑनलाइन आवेदन भी मांगे थे। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपने गृह जिले में आने के लिए आवेदन किया था। पूरे प्रदेश में करीब 85 हजार आवेदन जमा हुए थे, लेकिन तबादले नहीं कर सरकार ने थर्ड ग्रेड शिक्षकों को मायूस ही नहीं किया, बल्कि उनके सामने समस्या खड़ी कर दी। गौरतलब है कि 85 हजार आवेदनों में से अधिकांश शिक्षकों ने अंतर जिला तबादलों के लिए आवेदन किया था।

 

Transfer of third grade teachers should not get stuck in the rotation of districts

 

नियमानुसार देखा जाएगा

तबादलों से प्रतिबंध हटता है, तो इसके बाद नियमानुसार जो भी होगा देखा जाएगा। डीओपी से भी इस संबंध में चर्चा की जाएगी। हालांकि सरकार को तबादला पॉलिसी दी हुई है। पॉलिसी के अनुसार ही तबादले होंगे।(डॉ. बीडी कल्ला, शिक्षा मंत्री राजस्थान)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !