Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले को देखते हुए मतदान दिवस की तिथि में संशोधन करने की चुनाव आयोग से की मांग

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले को देखते हुए पूर्व लोक अभियोजक एवं अजमेर नगर निगम के पार्षद अजय वर्मा ने मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतदान दिवस की तिथि में संशोधित करने की मांग की है। अजय वर्मा ने बताया कि 9 अक्टूबर को देश के 5 राज्यों के चुनाव की जो तिथि घोषित किया जिसमें राजस्थान राज्य के विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि 23 नवंबर 2023 की गई है परंतु उसे तिथि को देवउठनी ग्यारस कार्तिक एकादशी है इस कारण अत्यधिक विवाह तय हे क्योंकि हिंदू पद्धति के अनुसार विवाह के विशेष मुहूर्त में से एक है एवं पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय मेले का भी समय रहता है जिसमें देश और प्रदेश में सनातन संस्कृति को मानने वाले जन कार्तिक महास्नान हेतु अपने शहर को छोड़कर तीर्थराज पुष्कर सहित विभिन्न तीर्थ में उक्त दिवस को जाते हैं जिस कारण उक्त दिवस को मतदाता अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में नहीं होने से अपने मताधिकार से वंचित रहेंगे।

 

Demand to the Election Commission to amend the date of polling day in view of the internationally famous Pushkar fair

 

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले को देखते हुए मतदान दिवस की तिथि में संशोधन करने की चुनाव आयोग से की मांग जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व पर में पूर्ण भागीदारी नहीं होने से लोकतंत्र की मूल भावना के प्रतिकूल होगा जिससे आम मतदाता के संवैधानिक अधिकारों का भी हनन होगा एवं मतदान का प्रतिशत भी कम रहना अवश्यमभावी है।उक्त कारणों के चलते आम मतदाता मतदान से वंचित रहना तय है जो लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है ऐसे में मतदान दिवस के दिनांक संशोधित करने से सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित होने से हमारे मतदान का महा पर्व का यह यज्ञ सफल होगा। अतः आपसे अनुरोध है कि राजस्थान विधानसभा की 23 नवंबर 2023 से किसी अन्य तिथि को मतदान किया जाना सुनिश्चित करावे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !