Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

तो क्या अशोक गहलोत अभी से चौथी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बन गए हैं?

सीपी जोशी को दोबारा से विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा से तो ऐसा ही लगता है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चार नवंबर को नाथद्वारा से कांग्रेस के उम्मीदवार और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के नामांकन में भाग लिया। नामांकन के बाद हुई एक चुनावी सभा में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलने पर नाथद्वारा को भी जिला बना दिया था जाएगा तथा यहां के विधायक सीपी जोशी को दोबारा से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा। सवाल उठता है कि गहलोत ने यह घोषणा किस हैसियत से की। क्या अशोक गहलोत स्वयं को अभी से ही चौथी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री मान रहे हैं? किसी विधायक को विधानसभा का अध्यक्ष बनाना अपने आप में बहुत बड़ा निर्णय है। कांग्रेस ने तो यही माना जाता है कि इतने महत्वपूर्ण पद पर हाईकमान ही निर्णय लेता है। लेकिन चार नवंबर को जिस आत्म विश्वास के साथ जोशी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की उस से जाहिर है कि कांग्रेस को बहुमत मिलने पर गहलोत ही मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों में सौ से भी ज्यादा उम्मीदवार गहलोत के समर्थक हैं। समर्थकों को लगता है कि बहुमत मिलने पर गहलोत ही मुख्यमंत्री होंगे। सीपी जोशी को दोबारा से विधानसभा अध्यक्ष बनाने के साथ साथ गहलोत ने स्वयं के मुख्यमंत्री बनने की भी घोषणा कर दी है।

 

So has Ashok Gehlot become the Chief Minister of Rajasthan for the fourth time

व्यक्तिगत झटका: अशोक गहलोत भले ही सीपी जोशी को दोबारा से विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर रहे हों, लेकिन जलदाय मंत्री महेश जोशी का जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटना गहलोत को व्यक्तिगत झटका है। सब जानते हैं कि गहलोत को मुख्यमंत्री बनाए रखने में महेश जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जोशी ने गत वर्ष 25 सितंबर को गहलोत के समर्थन में 80 विधायकों को एकत्रित करने में भूमिका तो निभाई थी, साथ ही अगस्त 2020 में जब राजनीतिक संकट आया तो सचिन पायलट और उनके समर्थक 18 विधायकों के खिलाफ भी देशद्रोह का मुकदमा महेश जोशी ने ही दर्ज कराया था। यानी गहलोत को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया। लेकिन सीएम गहलोत अब जोशी को हवा महल से उम्मीदवार बनवाने में विफल रहे हैं। चार नवंबर को जारी सूची में जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरआर तिवारी को हवा महल से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। टिकट नहीं मिलने से जोशी और उनके समर्थक मायूस है। देखना होगा कि अशोक गहलोत महेश जोशी की मायूसी को किस प्रकार से दूर करते हैं। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !