Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना की प्लेटिनम जुबली के अवसर खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर सवाई माधोपुर मुख्यालय पर आज रविवार को दशहरा मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण-कर्मचारीगण एवं अभिभाषक संघ के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना द्वारा ध्वज फहराकर किया गया।
तत्पश्चात् अभिभाषक संघ, सवाई माधोपुर की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिभाषक संघ की टीम कुल 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यायिक अधिकारीगण-कर्मचारीगण की टीम ने 11.4 ओवर में 104 रन बनाकर मेच में जीत दर्ज की। मेन ऑफ द मैच नगेन्द्र मीना, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बौंली, रहे, उन्होंने कुल 53 रन बनाकर अर्द्धशतक बनाया। बेडमिण्टन, टेबल टेनिस, केरम, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
Sports competitions organized on the occasion of platinum jubilee of establishment of Rajasthan High Court in sawai madhopur
बेडमिण्टन में तनय शंकर शर्मा, प्रथम, नवीन सक्सेना, द्वितीय, टेबल टेनिस में अक्षय शंकर शर्मा, प्रथम, अक्षय राजावत, द्वितीय, केरम में  राकेश सोनी, प्रथम,  जीवन शंकर नागर, द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में  राहुल गुर्जर, प्रथम,  हनुमान प्रसाद वर्मा, द्वितीय, लक्ष्मीनारायण यादव, प्रथम, शुभम शर्मा, द्वितीय स्थान पर रहे। महेन्द्र कुमार ढाबी, अध्यक्ष, प्रतियोगिता समिति ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतियोगिताओं में में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतुल कुमार सक्सेना, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, महेन्द्र कुमार ढाबी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पल्लवी शर्मा, न्यायाधीश, विशिष्ट न्यायालय, अजा/अजजा (अ.नि.) प्रकरण, भावना भार्गव, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, कृष्णा राकेश कांवत, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अरविन्द कुमार, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, नगेन्द्र मीना, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हिमांशु गर्ग, अति. न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंजना अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीदास सिंह राजावत, अध्यक्ष, अभिभाषक संघ, जयराज सिंह राजावत, सचिव, अभिभाषक संघ, मीनू सोलंकी, जिला खेल अधिकारी के साथ-साथ न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, जिला खेल अधिकारी का स्टाफ आदि उपस्थित रहे।  सभी विजयी प्रतिभागी अब सम्भाग स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !