Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दुष्यंत सिंह ने झालावाड़ से भाजपा का उम्मीदवार बनने पर दीया कुमारी तक का जताया आभार 

बेटे को तीसरी बार सांसद चुनवाने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर 

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दो मार्च को लोकसभा 195 उम्मीदवारों की जो घोषणा की है उसमें राजस्थान के झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद दुष्यंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दुष्यंत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के एकलौते पुत्र हैं। दुष्यंत सिंह ने अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, के साथ-साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा तक का आभार जताया है। इसके साथ ही दुष्यंत ने सोशल मीडिया पर अपनी माता जी वसुंधरा राजे का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। दुष्यंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और उनका यह सौभाग्य है कि वे मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। दुष्यंत ने कहा कि निश्चित ही अबकी बार चार सौ पार का सपना साकार होगा।

 

Dushyant Singh expressed gratitude to Diya Kumari for becoming BJP candidate from Jhalawar

राजे पर जिताने की जिम्मेदारी: दुष्यंत सिंह को लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन अपने पुत्र को जिताने की जिम्मेदारी वसुंधरा राजे पर ही है। सब जानते हैं कि इस बार भाजपा को बहुमत मिलने पर वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री बनने का बहुत प्रयास किया, लेकिन राजे को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर नहीं मिला। तब यह माना गया कि राजे नाराज हैं। लेकिन पुत्र को झालावाड़ से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने से प्रतीत होता है कि वसुंधरा राजे अपनी मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन में राजे की राय को भी प्राथमिकता दी गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की 25 में से 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा में डिप्टी सीएम और जयपुर राजघराने की प्रमुख दीया कुमारी को वसुंधरा राजे का प्रतिस्पर्धी माना जाता है, लेकिन भाजपा का उम्मीदवार बनने पर दुष्यंत सिंह ने दीया कुमारी का भी आभार जताया है। इससे प्रतीत होता है कि दुष्यंत सिंह को झालावाड़ से उम्मीदवार बनवाने में दीया कुमारी की भी सिफारिश रही है। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !