Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नई पीढ़ी स्वामी दयानंद सरस्वती जी के विचार-अवदान से अधिकाधिक जुड़े – राज्यपाल

राज्यपाल कलराज मिश्र ने महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा भारतीय संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के लिए किए कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे नई पीढ़ी को स्वामी दयानंद सरस्वती जी के विचार-अवदान से संस्कारित करते हुए समाजोत्थान में उनकी  सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वामीजी द्वारा “वेदों की ओर लौटें” नारे के आलोक में उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वेदोद्धारक के रूप में अंधविश्वास, सामाजिक रूढियों और कुरुतियों के निवारण में स्वामीजी ने जो भूमिका निभाई, उसे जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। मिश्र शुक्रवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “राष्ट्र-अभ्युदय एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के संवाहक महर्षि दयानन्द सरस्वती” में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद जी क्रांतिकारी समाज सुधारक और विचारक थे। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान स्वामी जी की कर्मभूमि रहा हैं। यहीं उन्होंने “सत्यार्थ प्रकाश” की रचना की और यहीं उन्होंने अजमेर में परोपकारिणी सभा का गठन किया। सामाजिक कुरीतियों के निवारण के साथ महिला शिक्षा के लिए भी उन्होंने क्रांतिकारी कदम उठाएं। मिश्र ने कहा कि महर्षि दयानंद जी ने आजादी से पहले ही शिक्षा में नवाचार अपनाते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही थी। उन्होंने स्वामीजी के वैज्ञानिक चिंतन की चर्चा करते हुए कहा कि वैदिक संस्कृति के सूत्रों के सहारे उन्होंने पूरे विश्व को यह बताया कि भारत सभी क्षेत्रों में विश्वगुरु है।
The new generation is increasingly connected with the thoughts and contributions of Swami Dayanand Saraswati - Governor
उन्होंने कहा कि कर्मकांड से इतर स्वामीजी ने वेदों को विज्ञान से जोड़ते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के संदर्भ में महर्षि दयानद सरस्वती के उस शैक्षिक चिंतन को आगे बढ़ाए जाने पर जोर दिया, जिसमें कहा गया है कि शिक्षा से ही  मनुष्य में विद्यमान अज्ञानता, कुटिलता तथा बुरी आदतों से छुटकारा मिलता है। मुख्य वक्ता के रूप में सारस्वत अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शतांशु ने महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक चिंतन, उनके सामाजिक सुधारों और कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वह ऐसे ऋषि थे जिन्होंने भारत की ज्ञान परंपरा को व्यावहारिक रूप में जन जन के लिए व्याख्यायित किया। उन्होंने स्वामीजी द्वारा शिक्षा सुधार, हिंदी को बढ़ावा देने और स्वराज के लिए किए उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने दयानंद जी के साहित्य, वेद व्याख्याओं और तर्क शास्त्र के जरिए भारतीय विज्ञान से जुड़े योगदान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने स्वामीजी के विचारों को युगानुकुल बताते हुए उनके योगदान से नई पीढ़ी को जोड़े जाने के लिए विश्वविद्यालय की  एकेडमिक काउंसिल में इसे ले जाकर मूर्त रूप देने का विश्वास दिलाया। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. राजेश कुमार पुनिया ने दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान किशन लाल गहलोत ने सभी का आभार जताया। राज्यपाल मिश्र ने इस अवसर पर वसंत जेटली और डॉ. राजेश्वरी भट्ट को उनके संस्कृत में योगदान के लिए सम्मानित भी किया। उन्होंने आरंभ में संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया और मूल कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !