Sunday , 7 June 2026
Breaking News

होम वोटिंग के साथ लोकतंत्र के महापर्व का आज से हुआ आगाज

लोकसभा चुनाव-2024 के तहत आज शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 से होम वोटिंग के साथ लोकतंत्र के महापर्व का आगाज होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने होम वोटिंग को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली है। उप जिला निवार्चन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा  निर्वाचन क्षेत्र में होम वोटिंग के प्रथम चरण में 5 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024 तक सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान दल घर-घर जाकर मतदान करवाएंगे। वहीं, होम वोटिंग के दूसरे चरण के तहत 15 अप्रैल एवं 16 अप्रैल 2024 को अनुपस्थित मतदाताओं केे लिए मतदान की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
The great festival of democracy started from today with home voting.
लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग एवं 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग 7 हजार से अधिक मतदाता घर से मतदान की सुविधा का लाभ उठाएंगे। डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अयूब खान ने बताया कि प्रत्येक मतदान दल में 2 मतदान अधिकारी, एक माइक्रो आर्ब्जवर, एक पुलिसकर्मी एवं एक वीडियोग्राफर सम्मिलित होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !