Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव-2024 : आचार संहिता के दौरान 784 करोड़ रुपये की अवैध शरा*ब, नकदी एवं अन्य वस्तुएं जब्त

7 जिलों में जब्ती का आंकड़ा 30 करोड़ रुपये और 13 जिलों में 20 करोड़ रुपये से अधिक

लोकसभा आम चुनाव-2024 के क्रम में 16 मार्च से 20 अप्रैल के बीच राजस्थान में अलग-अलग निगरानी एवं सतर्कता एजेंसियों ने 784 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की अवैध शराब, नशीली दवाएं, नकद राशि आदि जब्त की है। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव को धन-बल, नशे तथा मुफ्त वस्तुओं के प्रलोभन के जरिए प्रभावित होने से रोकने के उद्देश्य के क्रम में अवैध वस्तुओं के परिवहन और भण्डारण पर यह धरपकड़ की जा रही है। इस अवधि में सर्वाधिक 37 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती चूरू जिले में हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 784.73 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध नकद राशि, नशीली दवाएं (ड्रग्स), शराब, कीमती धातुएं तथा मुफ्त वितरण की जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) आदि की जब्ती की गई है। इस अवधि में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 7 जिलों में 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं पकड़ी हैं।

 

Lok Sabha General Elections-2024 Illegal liquor, cash and other items worth Rs 784 crore seized during code of conduct

 

अब तक सर्वाधिक जब्तियां चूरू जिले में हुई हैं, जिनमें 37.06 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं शामिल हैं। गुप्ता के अनुसार, 16 मार्च से 20 अप्रैल तक पाली, डूंगरपुर, दौसा, उदयपुर, झुंझुनू और गंगानगर जिलों में विभिन्न स्थानों पर क्रमश: 36.48 करोड़ रुपये, 36.35 करोड़ रुपये, 34.03 करोड़ रुपये, 33.41 करोड़ रुपये, 30.17 करोड़ रुपये और 30.02 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध वस्तुएं अथवा नकद राशि जब्त हुई हैं। इस क्रम में, भीलवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, अलवर, बांसवाड़ा, नागौर, हनुमानगढ़, टोंक, प्रतापगढ़ और राजसमन्द जिलों में भी 20-20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई सामग्री में 38.23 करोड़ रुपये की अवैध नकद राशि के साथ ही 83.37 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नशीली दवाएं, 37.73 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब शामिल है। साथ ही, लगभग 42.82 करोड़ रुपये मूल्य की सोना-चांदी आदि कीमती धातुएं, लगभग 582 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य सामग्री तथा 74 लाख रुपये से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !