Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में नीट का पेपर आउट ! एनटीए ने माना – कड़ी सुरक्षा के बावजूद हो गई चूक 

नीट के गलत पेपर बांटने पर हुआ हंगामा, 120 बच्चों ने दुबारा दी परीक्षा

सवाई माधोपुर में बालिका आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में नीट यूजी परीक्षा देने आए छात्रों ने हंगामा कर दिया। बाद दें आज रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसमें एक्जाम सेंटर राजस्थान के 24 जिलों के अलावा देश भर के 557 और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए थे। इसी बीच प्रदेश के सवाई माधोपुर में भी नीट यूजी की परीक्षा के सेंटर बनाए गए। जिले के बालिका आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में परीक्षा के दौरान हंगामा हो गया। छात्रों ने बताया की हिंदी मीडियम वालो को अंग्रेजी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम वालो को हिंदी मिडियम के प्रश्न पत्र दिए गए। और साथ ही एक घंटे बाद प्रश्न पत्र वापस ले लिए गए। जिसके बाद छात्रों विरोध करना शुरू कर दिया। जिस पर छात्रों द्वारा इसका विरोध करने पर पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट की। मारपीट से आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने इस पर आपत्ति जताई और कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी थे जो कैंपस से परीक्षा छोड़कर बाहर जाने लगे।

 

NEET paper out in Sawai Madhopur

 

इधर कैंपस के बाहर उनके परिजन हंगामा करने लगे। साथ ही अभ्यर्थियों ने केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी के भी आरोप लगाए। वहीं कुछ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से पर्चा लेकर बाहर निकल गए। मामले को लेकर एडीएम जगदीश आर्य ने कहा की गलती से हिंदी मिडियम के अभ्यर्थियों को अंग्रेजी के प्रश्न पत्र और अंग्रेजी मीडियम वाले परीक्षार्थियों को हिंदी मिडियम के पेपर दे दिए गए थे। ऐसे में बच्चों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। और कमरों से बाहर आ गए और ये दिक्कत पेश आई। जिन लोगों ने ये गलती की है उनके खिलाफ एनटीए कार्रवाई करेगी। साथ ही मामले के समाधान के लिए एनटीए की और से एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। जिसमें प्रभावित परीक्षार्थियों की रविवार को ही परीक्षा कराने की बात कहीं गई थी। इसके तहत दोबारा परीक्षा कराई गई। नीट यूजी एग्जाम 2024 खत्म होने के बाद शाम 5 बजे एनटीए ने नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के संज्ञान में आया है कि नीट (यूजी) 2024 परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन, सवाई माधोपुर के केंद्र अधीक्षक द्वारा NEET Question Paper गलत बांटा गया। इस कारण कुछ परीक्षार्थी इनविजिलेटर्स के रोकने के बावजूद भी बलपूर्वक परीक्षा केंद्र से नीट क्वेश्चन पेपर लेकर जबरन बाहर आ गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !