Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बरनाला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में चोरों का तांडव

गंगापुर सिटी जिले की बरनाला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में चोरों ने तांडव मचा रखा है। लेकिन पुलिस द्वारा चोरियों को रोकपाने में नाकाम रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरनाला क्षेत्र के आसपास कई गांवों में चोरी के आए दिन मामले सामने आ रहे हैं और ग्रामीणों द्वारा बाटोदा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी ज्यादातर मामलों में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिछोछ ग्राम पंचायत में 10 दिन पहले पांच भैंसों की चोरी हुई थी।

 

Gang of thieves in many villages of Barnala tehsil area

 

बरनाला में ही पिछले दिनों चोरी की वारदात हुई थी जिसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने बाटोदा थाने में करवाई थी लेकिन उसका भी अब तक कोई पता नहीं चल सका। बिछोछ के ग्रामीणों ने इसको लेकर मीटिंग का आयोजन किया और प्रशासन से नाराजगी जाहीर करते हुए आगे की रणनीति बनाकर उच्च अधिकारियों से मिलने की बात पर सहमति बनी। ग्रामीणों का आरोप है रात को गस्त नहीं होने से चोर मस्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दो-तीन दिनों में पुलिस प्रशासन चोरों का खुलासा नहीं करेगा तो हमें मजबूर होकर चक्का जाम करना पड़ेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !