Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 – 7वें चरण के मतदान पर क्या बोले राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 वें चरण का मतदान शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
Lok Sabha Elections 2024 - What did Rahul Gandhi and Narendra Modi say on the 7th phase of voting
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में INDIA की सरकार बनने जा रही है। मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं। आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से ‘अंतिम प्रहार’ ज़रूर कीजिए। 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है।”

वहीं कन्याकुमारी में ध्यान कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं। सातवें चरण के मतदान के साथ ही चुनाव समाप्त हो जाएगा और 4 जून को नतीजे आएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !