Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वोट डालने के बाद बोलीं कंगना रनौत- ‘मोदी जी ने राजनीति में आने से पहले भी दशकों तक तपस्या और ध्यान किया

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने वोट डालने के बाद लोगों से बढ़ – चढ़ कर मतदान करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नरेंद्र मोदी की लहर है। कंगना ने पत्रकारों से बात करते हुए ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी राजनीति में आने से पहले भी ध्यान करते रहे हैं और उन्होंने दशकों तक तपस्या और ध्यान किया है।

 

 

कंगना रनौत ने कहा कि, “लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने सबसे बड़े अधिकार का प्रयोग हैं। कितने लोगों का खून बहा ताकि हमें वोट देने का अधिकार मिले, इसलिए इस अधिकार का फायदा उठायें।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए कंगना ने कहा कि, “मोदी जी ने इस बार कम से कम दो सौ रैलियां की हैं, 80-90 से अधिक इंटरव्यू दिए हैं।

 

 

Kangana Ranaut said after casting her vote - 'Modi ji did penance and meditation for decades even before coming into politics.

 

 

 

उनकी गारंटी का लोहा हिमाचल प्रदेश और भारत वर्ष मानता है। हम सब मोदी जी की सेना हैं, मुझे मंडी के लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और हम हिमाचल में चारों सीटें जीतेंगे।” अंतिम चरण के मतदान से पहले नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान लगाने को लेकर विपक्ष की आलोचना से जुड़े सवाल पर कंगना ने कहा कि, “मोदी जी अभी नहीं, जब वो राजनेता भी नहीं थे, राजनीति से बिलकुल नहीं जुड़े थे, तब के भी हम उनके कितने चित्र देखते हैं, न जाने कितने दशकों तक वो तपस्या करते रहे, ध्यान करते रहे।

 

 

अब इन लोगों को उनके ध्यान से भी दिक्कत है। इंसान अपनी जीवनशैली नहीं भूल सकता, वो ध्यान करते रहे हैं, ये उनकी जीवनशैली है, वो अब भी ध्यान कर रहे हैं।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !