Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एलपीजी से क्रेडिट कार्ड तक आज से देश में लागू हुए ये 4 बड़े बदलाव

पहला बदलाव: LPG गैस के घटे दाम:

ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं।  आज 1 जून 2024 को सुबह छह बजे संशोधित दाम जारी किए गए हैं। ताजा बदलाव के बाद 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1 जून से दिल्ली में 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये तक सस्ता हो गया है। IOCL की वेबसाइट के अनुसार देश के चार महानगरों में नए रेट इस प्रकार हैं…

 

 

From LPG to Credit Card, these 4 big changes have been implemented in india from today

 

 

दूसरा बदलाव- SBI क्रेडिट कार्ड:-

पहली तारीख से SBI Credit Card का जो नियम बदल गया है, वह ये है कि एसबीआई के कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे।

 

 

 

तीसरा बदलाव- ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट:-

आज से प्राइवेट इंस्टीट्यूट (ड्राइविंग स्कूल) में भी ड्राइविंग टेस्ट हो सकेंगे, अभी तक ये टेस्ट सिर्फ RTO की तरफ से जारी सरकारी सेंटर में ही होते थे। अब प्राइवेट इंस्टिट्यूट में भी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों का ड्राइविंग टेस्ट होगा और उन्हें लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।

 

 

चौथा बदलाव- Aadhaar Card फ्री अपडेट:-

बदलाव हालांकि, जून की 14 तारीख से लागू होगा। दरअसल, यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 14 जून कर दिया था और इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है, ऐसे में अब इसके और बढ़ाए जाने की संभावना कम है। ऐसे में इसे फ्री में अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड होल्डर्स के पास कुछ ही दिन का समय बचा है। इसके बाद आधार केंद्र में जाकर अपडेट करवाने पर 50 रुपये प्रति अपडेट चार्ज देना होगा।

 

(सोर्स : आज तक)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !