Thursday , 23 April 2026
Breaking News

डूंगरपुर जिले में मिला चांदीपुरा वायरस रोगी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के बदीया उप स्वास्थ्य केन्द्र के ब्लॉक बीछीवाडा का 3 वर्षीय बालक चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) पॉजिटिव पाया गया है। नेशनल इन्सटीट्यूट ऑफ वायरोलोजी (National Institute of Virology) (एन.आई.वी) पुणे (Pune) से प्राप्त सूचना के अनुसार यह रोगी 12 जुलाई से राजकीय मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर (Government Medical College, Dungarpur) में भर्ती था। लक्षणों के आधार पर इसका सैम्पल एन.आई.वी., पुणे चांदीपुरा (Chandipura) को डायग्नोसिस हेतु भेजा गया था।

 

 

रोगी बालक वर्तमान में स्वस्थ बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गुजरात (Gujarat) में चांदीपुरा वायरस रोग का प्रकोप वर्तमान में जारी है, जिसमें संदिग्ध एवं पॉजिटिव चांदीपुरा रोग से अनेक बच्चों की मृ*त्यु भी हुई है। गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारियों से 11 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बच्चा गुजरात के हिम्मतनगर में भर्ती है, जबकि एक की पूर्व में मृ*त्यु हो चुकी है।

 

 

Chandipura virus patient found in Dungarpur district

 

 

 

प्रदेश के गुजरात सीमावर्ती जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाडा, सिरोही, जालोर में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर सर्वेलेन्स कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। एक्टिव सर्वेलेन्स द्वारा घर-घर सर्वे एवं पेसिव सर्वेलेन्स के अन्तर्गत चिकित्सा संस्थानों में रोग की पहचान, संदिग्ध की जांच, भर्ती/रेफर एवं उपचार, प्रचार-प्रसार, आर.आर.टी. टीम भ्रमण, निजी एवं राजकीय चिकित्सा संस्थानों हेतु दिशा-निर्देश आदि कार्यवाही नियमित जारी है।

 

 

 

प्रदेश के गुजरात सीमावर्ती जिलों से रोजगार सहित अनेक कारणों से आमजन का आवागमन रहता है। चांदीपुरा वायरस रोग महाराष्ट्र के नागपुर जिले के चांदीपुरा गांव में सर्वप्रथम 1965 में पाया गया था। यह रोग 9 से 14 वर्ष के बच्चों में सैन्डफ्लाई नामक मक्खी द्वारा फैलता है। प्रमुख लक्षणों में तेजी से बुखार, उल्टी/दस्त एवं दौरे आना है। चांदीपुरा की जांच सीरम एवं सीएसएफ द्वारा डायग्नोसिस किया जाता है। उपचार लक्षण आधारित होता है और पूरी बाजू के बदन ढकने वाले कपडे पहन कर, मच्छरदानी के उपयोग एवं कीटनाशक के उपयोग से बचाव किया जाता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !