Thursday , 23 April 2026
Breaking News

वीकेआई हादसे के पीड़ित परिवार को दिया कुमारी ने बंधाया ढाँढस

उपमुख्यमंत्री दिया ने हर संभव मदद का दिया भरोसा 

जयपुर: उपमुख्यमंत्री और विद्याधर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिया कुमारी (Diya Kumari) ने वीकेआई इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ध्वज नगर में बिहार के आरा के मूल निवासी 23 वर्षीय कमल शाह, 19 वर्षीय पूजा सैनी और 6 वर्षीय पूर्वी सैनी की वर्षा-जनित हा*दसे में मौ*त पर गहरा दु:ख जताया है। घटना की सूचना मिलते ही दिया कुमारी ने नगर निगम की टीमों को पंप और मशीनों के साथ घटनास्थल पर भिजवाया और पानी की निकासी के साथ-साथ बचाव व राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिये थे।

 

 

उपमुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पंहुचे। दिया कुमारी ने कांवटिया अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद दिया ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। दिया ने कहा कि विद्याधर नगर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने प्रयास शुरु कर दिये है।

 

 

 

Deputy CM Diya Kumari consoles the family of the victim of VKI accident in jaipur rajasthan

 

 

 

नगर निगम के पास पानी के पंपों की कमी को भी पूरा किया जाएगा, जिससे प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक पंप उपलब्ध हो सके। दिया ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ वीकेआई इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए योजना बना कर काम किया जाएगा।

 

 

दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !