Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खुद को RBI, CBI व ED का अधिकारी बताकर ठ*गे 4.55 लाख रुपए

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक नामी परिवार के युवक के साथ ​डिजिटल हाउस अ*रेस्ट का मामला सामने आया है। जहां पर साइबर ठ*गों ने युवक को 8 दिन तक डिजिटल हाउस अरे*स्ट रखकर 712 करोड़ रु. की टे*रर फंडिंग में फंसाने की धमकी दी है। ठ*गों ने खुद को आरबीआई, सीबीआई, ईडी का अधिकारी एवं हैदराबाद पुलिस बताकर युवक से 4 लाख 55 हजार रुपए ठग लिए है।

 

इतने लंबे समय तक डिजिटल अ*रेस्ट का संभवत: यह देश का पहला मामला है। वैशाली नगर के पीड़ित युवक के अनुसार अगस्त में दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर मोबाइल पर कॉल आया। कॉल उठाते ही सामने वाले ने स्वयं को आरबीआई कस्टमर सर्विसेज अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट होने की जानकारी दी। युवक के बार-बार मना करने पर सामने वाले ने कहा, 9 मई को कुछ मामला हुआ था। अगर कार्ड आपका नहीं है, तो हैदराबाद पुलिस से बात करो और कॉल दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया।

 

 

 

Officer RBI CBI ED Digital Cyber Jaipur News

 

 

 

इसके बाद एक महिला ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि 712 करोड़ की टे*रर फंडिंग में तुम्हारे खाते का भी इस्तेमाल हुआ है। पीड़ित ने मना किया जिस पर महिला ने कहा कि तुम्हारे खाते से 20 लाख आ*तंकी गतिविधियों के लिए भेजे गए हैं। महिला ने जांच के नाम पर युवक से आधार और खातों की डिटेल ले ली। इसके बाद महिला ने कहा की मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जिसमें 260 लोग सं*दिग्ध हैं और 194 लोग गिर*फ्तार हो चुके हैं। तुम्हारे खिलाफ भी प्राथमिक जांच शुरू हो चुकी है और गिर*फ्तारी होगी। इसके बाद अलग-अलग जांच एजेंसियों के नाम से फ*र्जी वारंट और नोटिस आने लगे।

 

 

 

सीबीआई और ईडी के नाम पर भेजे फ*र्जी वारंट:

युवक को दबाव में आता देखकर ठ*गों ने अलग-अलग नंबरों से और अलग-अलग एजेंसी का अधिकारी बनकर फोन किया। ताकि उसे शक न हो। ठ*गों ने युवक से नया मोबाइल भी खरीदवाया और स्काइप एप डाउनलोड करवाकर वीडियो कॉल किया। शुक्रवार दोपहर तक ठ*गों ने वीडियो निगरानी में रखा। इस बीच, एक दिन होटल में भी ठहराया था।

 

 

बैंक खाते और आधार कार्ड से एफडी की जानकारी निकली:

ठ*गों ने पीड़ित के आधार कार्ड और बैंक खातों से एफडी का पता लगा लिया। ठ*गों ने साढ़े चार लाख रुपए लेने के बाद युवक पर एफडी तुड़वाने का दबाव बनाया। समय से पहले ही एफडी तुड़वाने का दबाव बनाकर पीड़ित को बैंक भेजा गया। नई चेक बुक के लिए अप्लाई करवाया। युवक ने आठ दिन तक चले इस घटनाक्रम की जानकारी किसी को भी नहीं दी। लेकिन शुक्रवार को जब युवक ने पिता से चेकबुक आने की जानकारी मांगी तब मामला का खुलासा हुआ। पिता ने तुरंत वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कराया और ठ*गों के चंगुल से निकाला। परिजनों ने बताया कि युवक बहुत मानसिक दबाव में है। शनिवार को एफआईआर दर्ज कराएंगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !