Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आखिर नितिन गडकरी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद का ऑफर 

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि “प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है” नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जहां पर उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो हम आपका समर्थन करेंगे।

 

 

why did Nitin Gadkari reject the offer of the post of Prime Minister

 

 

मैंने कहा कि आप मेरा समर्थन क्यों करें और मैं आपका समर्थन क्यों लूं। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है। मैं अपने विश्वास और संगठन के प्रति वफादार हूं और मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करने जा रहा हूं, क्योंकि मेरा विश्वास मेरे लिए सबसे जरूरी है।

 

 

 

नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे लगता है कि विश्नास ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। नितिन गडकरी को भाजपा के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक माना जाता है। साथ ही उनकी संघ परिवार से भी बेहद नजदीकी रिश्ते रहे हैं। ऐसे में पार्टी के अंदर गडकरी के समर्थक कई बार ऐसे दावे कर चुके हैं कि भविष्य में वे प्रधानमंत्री पद के लिए एक बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !