Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ममता बनर्जी के साथ डॉक्टरों की क्यों नहीं बनी बात

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बला*त्कार और ह*त्या के मामले में डॉक्टरों का प्रद*र्शन लगातार जारी है। शनिवार को ममता बनर्जी ने कोलकाता में वि*रोध प्रद*र्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से प्रद*र्शन स्थल पर जाकर मुलाकात की थी, जिसके बाद डॉक्टर उनके साथ बातचीत के लिए राजी हो गए। शाम छह बजे का वक्त तय हुआ और डॉक्टरों का दल मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचा लेकिन फिर भी ये कोशिश नाकाम ही रही।

Kolkata doctor told why the matter could not be resolved with mamata banerjee

अब ममता से बातचीत करने पहुंचे डॉक्टरों के समूह में से एक डॉक्टर अकीब का कहना है कि जब सीएम हमारे बीच आई थीं, तब हमें खुशी हुई थी कि बात-चीत का सिलसिला शुरू हुआ। डॉ. अकीब ने कहा कि हम आधिकारिक बातचीत के लिए काली घाट भी गए थे। लेकिन हमारी डिमांड थी कि इस मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग या वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए, लेकिन इस पर बात नहीं बन पाई। सीएम ने हमसे चाय-पानी के लिए कहा लेकिन हमने मना कर दिया।

अकीब ने बताया कि हम बारिश में इस इंतजार में खड़े रहे कि दोबारा हम कोशिश करते रहें और किसी तरह से मीटिंग हो जाए। लेकिन बाद में हमसे ये कह दिया गया कि अब बहुत देर हो गई है अब मीटिंग नहीं हो सकती। हमें वापस लौटना पड़ा। हम चाहते थे कि इस मीटिंग का कोई नतीजा निकले और इस आंदो*लन को इंसाफ मिले।

आरजी कर के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष पर उन्होंने कहा कि आज 35वें दिन संदीप घोष जेल के अंदर है। यह बताता है कि हमारी मांगे सही थीं। अकीब ने कहा कि “हमारी मांगे हैं कि जो भी इसमें शामिल है उसको गिरफ्तार किया जाए और हमें इंसाफ मिले। हमारा आंदो*लन तब तक चलेगा जब तक हमें इसाफ नहीं मिल जाता। हम यहां अभया के लिए आए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !