Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पुलिस ने उतारा हाईवे और सिटी फोरलेन पर रील बनने का जुनून

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में गत दिनों एक यूट्यूबर द्वारा हाईवे सिटी फोरलेन, हैंगिंग ब्रिज, किशोर सागर रिंग रोड, अंडरपास, नेशनल हाईवे पर रील बनाकर अपलोड की जा रही थी। जिले चलते कभी भी सड़क हादसा हो सकता था। ऐसे में कोटा शहर पुलिस ने यूट्यूबर की इंस्टाग्राम आईडी से पहचान कर रील बनाने का जुनून उतार दिया है। इसके बाद यूजर ने खुद वीडियो अपलोड कर सड़क पर रील नहीं बनाने की नसीहत दी हैं।

 

 

Kota City Police action making reels on highway and city four lanes.

 

 

 

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गत दिनों से कोटा शहर में सार्वजनिक स्थलों, हाईवे पर वीडियो और रील बनाने के कारण हाईवे और मुख्य सड़क पर रील देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ एकत्रित होने से रोड जाम और कोई भी अनहोनी घटना घटित होने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके तहत alicekota20 आम की इंस्टाग्राम आईडी द्वारा गोबरिया बावड़ी इलाके में इस प्रकार यातायात नियमों के उल्लंघन और आम लोगों की सुरक्षा खतरें में डालने की वीडियो बनाने और लगातार इस प्रकार के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

 

 

Kota City Police action making reels on highway and city four lanes.

 

 

जिस पर महिला यूजर को तलाश किया गया, जो को बजरंग नगर क्षेत्र में निवास करना पाया गया। इसके बाद बोरखेड़ा थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो बनाने वाली युवती से संपर्क किया गया। इसके बाद युवती को समझाया गया और पाबंद किया गया कि इस तरह से वीडियो बनना आमजन को खतरे में डाल सकता है और दुर्घटना हों की संभावना रहती है। इसके बाद युवती ने अपनी गलती को स्वीकार किया और इस प्रकार के वीडियो भविष्य में नहीं बनना का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

इसके बाद युवती ने समझदारी का परिचय देते हुए इस प्रकार के वीडियो नहीं बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करने का स्वयं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों से अपील की और माफी मांगी

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alice Rj (@alicekota20_)

 

 

 

पुलिस ने बताया की युवती के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कोटा शहर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फोरलेन, मुख्य सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर वीडियो और रील नहीं बनाएं, अन्यथा पुलिस द्वारा आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !