Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अब कश्मीर की वादियों जैसा माहौल कोटा में

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में इस बार दशहरा मेले में लोगों को उमस से राहत मिलेगी। क्योंकि दशहरा मेले में अब लोगों को कश्मीर की वादियों जैसा एहसास होगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही लोग 5 डिग्री तापमान में बर्फ से ढके पहाड़ और सेब के बगीचे भी देखने का अवसर मिलेगा।

 

 

Now the atmosphere in Kota is like the valley of Kashmir Dussehra Fair

 

 

इस संबंध में मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेले में आने वाले लोगों को कश्मीर की वादियां जैसा एहसास होगा। इसके लिए एक विशेष पंडाल मेला परिसर में बनाया गया है। जहां पर पंडाल के अंदर तापमान शून्य से 5 डिग्री के नीचे रहेगा। जाहीर है इतने कम तापमान में ठंडक भरा माहौल रहेगा। लोगों को बर्फ से घिरे मकान, ट्यूलिप गार्डन, सेब और अखरोट के बगीचे के हुबहू मॉडल भी देख सकेंगे।

 

 

 

सेटअप तैयार कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पंडाल में आर्टिफिशियल तरीके कश्मीर जैसा माहौल तैयार किया गया है। जिसका लुत्फ अब लोग मेले में उठा सकेंगे। इसके साथ ही स्नोफॉल होती हुई दिखाई देगी और बर्फ से घिरे पहाड़ और कश्मीर जैसे नुकीले पेड़ भी नजर आएंगे। इसके साथ ही झरना और बर्फ के पानी से निकली सफेद नदी भी दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि कश्मीर पंडाल का सेटअप लगाने के लिए 100 से 150 कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। यहां पर 70 गुणा 200 वर्ग फीट का डोम तैयार किया जा रहा है। इसके बाद रंग रोगन का कार्य किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !