Sunday , 7 June 2026
Breaking News

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख

जयपुर: राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर, 2024 से जून, 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कलेण्डर जारी कर दिया है, जिसमें आवेदन, परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन सहित विभिन्न बिन्दुओं की तिथिवार घोषणा की गई है। कलेण्डर के अनुसार 2024 में अक्टूबर से दिसम्बर तक 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

 

 

Rajasthan State Staff Selection Board released 2 years calendar related to recruitment.

 

 

राजस्थान में अगले 2 साल में परीक्षाये कब-कब होंगी और उनके परिणाम कब जारी होंगे, इसका सम्पूर्ण विवरण इस कलेण्डर में निहित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिये थे। इसी निर्देश की पालना में कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को अपनी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कलेण्डर जारी किया है।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के द्वारा की गई घोषणा के क्रम में रोजगार के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य के इतिहास में पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भर्ती कैलेण्डर जारी करना एक अभूतपूर्व उपलब्धि मानी जा रही है। भर्ती कलेण्डर में 70 प्रतियोगी परीक्षाओं के दिन और उनका परिणाम जारी करने की तिथि तक अंकित की गई है। भजन लाल सरकार ने 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी और 6 लाख लोगों को कौशल विकास के साथ रोजगार देने का वादा किया है। सरकार की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है। राज्य में दिसम्बर, 2024 तक लगभग 1 लाख से ज्यादा विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति देने के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी गई हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !