Sunday , 7 June 2026
Breaking News

करौली व सवाई माधोपुर को पांचना बांध से सिंचाई का पानी देने के लिए करेंगे प्रयास 

 जयपुर: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि कानून व्यवस्था संबंधी कारणों से करौली एवं सवाई माधोपुर के किसानों को पांचना बांध से सिंचाई का पानी अब तक नहीं दिया जा सका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपसी समझाइश से मामले को सुलझाने के प्रयास किये जाएंगे। जल संसाधन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

 

 

Efforts will be made to provide irrigation water to Karauli and Sawai Madhopur from Panchana Dam

 

 

उन्होंने कहा कि पांचना बांध से करौली एवं सवाई माधोपुर जिले में 9 हजार 985 हैक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए कमाण्ड क्षेत्र के काश्तकारों द्वारा उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई। इस संबंध में न्यायालय द्वारा इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के आदेश दिये गए। कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण इस आदेश की पालना नहीं की जा सकी। इसके अतिरिक्त गंभीर नदी बचाओ समिति द्वारा भी एक रिट याचिका उच्च न्यायालय में दायर की गई है। वर्तमान में दोनों ही याचिकाएं संयुक्त रूप से उच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि गंभीर नदी को पुनर्जीवित करने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। रावत ने कहा कि संशोधित पार्वती काली सिंध चम्बल लिंक परियोजना के अन्तर्गत 30 मध्यम एवं वृहद परियोजनाओं में पानी अपवर्तित किये जाने के साथ ही चैनल कैनाल के आस पास के अन्य तालाबों एवं बांधों में भी तकनीकी उपादेयता के अनुसार पानी भरा जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि परियोजना की डीपीआर केन्द्र सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण द्वारा तैयार की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही तालाबों और बांधों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !