Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अ*वैध खनन में लिप्त 5 मशीनों सहित 14 वाहन जब्त

जयपुर में मार्च माह में ही मशीनरी सहित करीब 65 वाहन जब्त

मार्च में कार्रवाई कर 25 लाख 79 हजार से अधिक की जुर्माना राशि वसूल

 

जयपुर: माइन्स विभाग की जयपुर टीम ने मंगलवार को तड़के अ*वैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्सी तहसील के हरड़ी हरध्यानपुरा, दयारामपुरा में 3 एक्सक्वेटर मशीन, 1 डंपर, 2 कम्प्रेशर व 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्राली सहित 14 वाहन मशीनरी जब्त कर संबंधित पुलिस थाना में सुपुर्द किया है। खान विभाग जयपुर ने अधीक्षण खनि अभियंता एनएस शक्तावत एवं अधीक्षण खनि अभियंता सतर्कता प्रताप मीणा के निर्देशन में एमई जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने एक मार्च, 25 से अब तक करीब 65 वाहन मशीनरी जब्त करने के साथ ही  25 लाख 79 हजार से अधिक की जुर्माना राशि भी वसूल कर ली है।

 

 

14 vehicles including 5 machines involved in mining jaipur news 25 march 25

 

 

खनि अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि खनि कार्यदेशक अरुण कुमार, जेैद अली, विश्राम मीणा, सोनू अवस्थी व सुधीर कुमार, राजकुमार मय बॉर्डर होमगार्ड की टीम द्वारा मंगलवार तड़के निजी वाहनों का उपयोग करते हुए इस अभियान को अंजाम दिया। कापड़ी ने बताया कि अ*वैध खनन कर्ताओं को कार्रवाई की किसी तरह भनक नहीं लग सके इसी को ध्यान में रखते हुए निजी कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा निजी वाहनों का उपयोग किया और इसी का परिणाम रहा कि तड़के अ*वैध खनन के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।

 

 

 

 

 

खनि अभियंता श्याम कापडी ने बताया कि अ*वैध खनन/निर्गमन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए बस्सी तहसील के हरध्यानपुरा, दयारामपुरा में अ*वैध खनन करते 3 एक्सक्वेटर मशीन, ब्लास्टिंग के उपयोग के लिए प्रयुक्त होने वाले 2 कंप्रेशर मशीन, एक डंपर और 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पुलिस थाना बस्सी को सुपुर्द की गई। उन्होंने बताया कि आज की कार्रवाई के अतिरिक्त एक मार्च 25 से अ*वैध खनिज गतिविधियों के प्रकरण में 2 अ*वैध खनन और 30 अ*वैध निर्गमन गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 25 लाख 79 हजार 610 रु. की जुर्माना राशि वसूल कर राजकोष में जमा करा दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !