Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अशांति के लिए बीजेपी और आरएसएस जिम्मेदार: ममता बनर्जी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के खिलाफ हुए वि*रोध प्रद*र्शन के दौरान बीते सप्ताह हिं*सा भ*ड़क गई थी। हिं*सा और आ*गजनी में तीन लोगों की मौ*त के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार देर रात जारी एक खुले पत्र में राज्य के लोगों से शांत रहने की अपील की है। उन्होंने इस अशांति के लिए बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आरएसएस ने पश्चिम बंगाल में दुर्भावनापूर्ण झूठा अभियान शुरू किया है।

BJP and RSS Mamata Banerjee west bengal news 20 April 25

उन्होंने मुर्शिदाबाद हिं*सा का जिक्र करते हुए कहा कि ये ताकतें उ*कसावे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का इस्तेमाल विभाजन की राजनीति के लिए कर रही हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मैंने इससे पहले कभी आरएसएस का नाम नहीं लिया था, लेकिन अब मजबूरन कहना पड़ रहा है कि राज्य में जारी कुप्रचार के पीछे इसी संगठन का हाथ है। मुख्यमंत्री का आरोप है कि बीजेपी और आरएसएस पश्चिम बंगाल में ‘फूट डालो और राज करो’ का खेल खेल रही है। ममता बनर्जी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को एक-दूसरे का खयाल रखना चाहिए।

BJP and RSS Mamata Banerjee west bengal news 20 April 25

उन्होंने लिखा है कि हम सांप्रदायिक दं*गों की निंदा करते हैं और उनको रोकना चाहिए। दं*गों में शामिल अप*राधियों से सख्ती से निपटा जा रहा है, लेकिन हमें आपसी अविश्वास से बचना चाहिए। उन्होंने पत्र में कई बीजेपी शासित राज्यों का नाम लेकर वहां की स्थिति का भी जिक्र किया है। आरएसएस ने अब तक ममता बनर्जी के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन बीजेपी नेता जगन्नाथ चटर्जी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के खुले पत्र के हर हिस्से से विभाजन की राजनीति की बू आती है।

पहले किसने उकसाया था? कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में उनका आरोप था कि तृणमूल कांग्रेस ने ही वक्फ कानून के वि*रोध के नाम पर समाज के एक तबके को आग से खेलने की अनुमति दी थी। इस वजह से मुर्शिदाबाद में हिंदू आ*तंक में जी रहे हैं। राज्य पुलिस और प्रशासन के सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रहने के कारण ही वहां केंद्रीय बल के जवानों को तैनात करना पड़ा। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और सीपीएम के सुजन चक्रवर्ती ने भी मुख्यमंत्री की आलोचना की है। दोनों नेताओं का कहना था कि ममता बनर्जी ने ही बंगाल में बीजेपी और आरएसएस की जगह बनाने में मदद की थी। वो अब जिस खतरनाक खेल की बात कर रही हैं, उसका बीज तो उन्होंने ही रोपा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !