Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गर्भवतियों को “मां वाउचर योजना” के तहत निशुल्क सोनोग्राफी के वाउचर किए वितरित

सवाई माधोपुर: जिले में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया। अभियान के साथ ही मां वाउचर योजना के तहत गर्भवतियों को निशुल्क सोनोग्राफी के लिए वाउचर भी वितरित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को गर्भवतियों की जांच की जाती है।

 

 

Free sonography vouchers were distributed to pregnant women under the Maa Voucher Scheme in sawai madhopur

 

 

चूंकि 18 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश था, इसलिए इस माह यह अभियान 19 अप्रैल को आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवतियों का वजन, ऊंचाई, पेट की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, एचआईवी, सिफलिस, यूरिन जांच, हृदय स्पंदन एवं सोनोग्राफी सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं। यदि किसी गर्भवती महिला में किसी प्रकार की जटिलता पाई गई, तो उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर भी किया गया।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि मां वाउचर योजना के अंतर्गत राज्य की प्रत्येक गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान कम से कम एक बार निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा दी जाती है। यह जांच गर्भकाल की दूसरी या तीसरी तिमाही में करवाई जाती है। योजना के तहत जिले के सभी अधिकृत निजी सोनोग्राफी केंद्रों को जोड़ा गया है, जिससे महिलाएं अपने नजदीकी पंजीकृत सेंटर पर जांच करवा सकें। चिकित्सकों द्वारा गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, संतुलित आहार, हरी सब्जियों, फलों तथा आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के महत्व पर भी जागरूक किया गया।

 

 

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविरों में भाग लें, विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श प्राप्त करें तथा मां वाउचर योजना का लाभ उठाकर समय पर सोनोग्राफी जांच अवश्य करवाएं। इससे न केवल मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !