Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन

जयपुर: जयपुर जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए एवं आगामी दिवसों के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान वृद्धि से भीषण गर्मी, लू की संभावना को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय में परिवर्तन किया गया है। जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इसे लेकर आदेश जारी किये हैं।

 

Change in school timings due to extreme heat in jaipur rajasthan

 

 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 08वीं तक के विद्यार्थियों का 22 अप्रैल से सत्रान्त तक विद्यालय समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक होगा।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों, समस्त स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। उक्त आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !