Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एसएमएस में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का मामला, दोषी अधिकारी/कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल में गर्भवती महिला को गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने के मामले की जांच 5 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति करेगी। यह समिति प्रकरण में सभी पक्षो की निष्पक्षता पूर्वक जांच कर तीन दिवस में अपनी रिपोर्ट देगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों पर राज्य सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

 

Case of transfusion of wrong blood group in SMS Hospital Jaipur

 

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शनिवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में एक उच्च स्तरीय बैठक में पूरे प्रकरण की समीक्षा करते हुए मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्वक जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि टोंक जिले के निवाई से उपचार के लिए आई गर्भवती महिला 9 मई से सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती थी। उसका हीमोग्लोबिन स्तर कम होने के साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी कम था। साथ ही, विभिन्न बीामारियों से ग्रसित होने के कारण उसकी स्थिति गंभीर थी। गंभीर स्थितियों के चलते वेंटीलेटर पर उसकी डिलीवरी करवाई गई थी।

 

 

 

 

इस दौरान ब्लड ट्रांसफ्यूजन में उसे गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का की बात सामने आई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने भी प्रथम दृष्टया गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ने की बात स्वीकार की है। खींवसर ने कहा कि अस्पताल द्वारा गठित कमेटी की जांच से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते हुए पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव मुकेश मीणा की अध्यक्षता में गठित की गई है।

 

 

 

कमेटी में सवाई मानसिंह अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. नरपत सिंह शेखावत, पूर्व विभागाध्यक्ष मेडिसिन डॉ. सुधीर मेहता, वर्तमान अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी एवं राजमेस की उप निदेशक डॉ. वंदना शर्मा सदस्य होंगे। यह कमेटी प्रकरण में गहन जांच कर तीन दिवस में अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध विभाग सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !