Thursday , 23 April 2026
Breaking News

खेल मैदान पर द*बंगों ने किया अतिक्रमण

सवाई माधोपुर: (राजेश शर्मा) – निकटवर्ती टोंक जिले की अलीगढ़ तहसील के ग्राम उखलाना में ग्राम पंचायत उखलाना द्वारा राजकीय विद्यालय के निकट सरकारी भूमिका का खेल मैदान हेतु आवंटन कर खेल मैदान की स्वीकृति हेतु जिला परिषद टोंक को तकमीना व प्रस्ताव बनाकर भेज दिया था। गांव के जागरूक लोगों ने बताया कि खेल मैदान की सरकारी भूमि पर कुछ प्रभाव शाली द*बंग लोगों ने जबरन अतिक्रमण कर लिया है, जिसकी कई बार मौखिक व लिखित शिकायतें जिला प्रशासन को की गई, लेकिन किसी अधिकारी ने खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

 

Encroachment playground tonk news 26 Sept 25

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि गत 6 अगस्त को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चकचैनपुरा सवाई माधोपुर पहुंचे तो उन्हें ग्राम पंचायत उखलाना प्रशासक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा खेल मैदान स्वीकृति दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उखलाना ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए 6 अगस्त 25 को ही जिला कलक्टर टोंक को पत्र भिजवाकर अविलंब कार्यवाही के निर्देश दे दिए।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी प्रेम चंद सोलंकी द्वारा लिखे गए पत्र के बाद टोंक कलक्टर भी हरकत में आए और उन्होंने अपने अधीनस्थों को शायद शीघ्र उचित कार्यवाही के निर्देश दे दिए। इस कार्यवाही के चलते तहसीलदार अलीगढ़ ने 12 सितम्बर को नायब तहसीलदार सौंप के नेतृत्व में 2 भू-अभिलेख निरीक्षकों तथा 6 पटवारियों की एक टीम बनाकर 23 सितम्बर को उखलाना ग्राम के खेल मैदान की खसरा नंबर 2605/196 से अतिक्रमण हटाने के आदेश दे दिए।

 

 

 

तहसीलदार ने उपजिला कलक्टर उनियारा को अतिक्रमण हटाने के आदेश की प्रति भेजकर 20 पुलिस कांस्टेबल पुरुष तथा 10 महिला कांस्टेबल अतिक्रमण हटाने वाली राजस्व विभाग टीम को उपलब्ध कराने की बात कही वहीं तहसीलदार ने उखलाना पंचायत को भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा था। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इतनी कागजी कार्यवाही होने के साथ ही कलक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश अतिक्रमणकारियों के सामने पूरी तरह बोने साबित हो गए, क्यों कि आज तक तहसीलदार द्वारा गठित 9 सदस्यीय टीम गांव में जाकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !