Saturday , 6 June 2026
Breaking News

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर अपनी शादी रुकवाने की गुहार लगाई। लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता 26 अप्रैल को जबरन उसकी शादी करवा रहे हैं और वि*रोध करने पर मा*रपीट करते हैं। डर के कारण वह घर से निकलकर डीसीएम रोड पहुंच गई। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

काउंसलिंग के बाद उसे फिलहाल राजकीय बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिया गया है। मामले में उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं, कुन्हाड़ी क्षेत्र में प्रशासन ने एक और कार्रवाई करते हुए 21 साल से कम उम्र के युवक का बाल विवाह भी रुकवाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेज जांचे और उम्र कम पाए जाने पर परिजनों को चेतावनी देकर शादी तुरंत रुकवा दी। प्रशासन ने साफ किया है कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

Dr. Syed Mohammed Ghouse creates history Performs successful robotic surgery in Hyderabad, 3000 kilometers from Wuhan

डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने रचा इतिहास: वुहान से 3000 किलोमीटर दूर हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी

5G और एडवांस रोबोटिक तकनीक की मदद से 90 मिनट चला ऑपरेशन, मेडिकल क्षेत्र में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !