जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) में मरुधर एक्सप्रेस में टिकट फ*र्जीवाड़े का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो यात्रियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक ही ट्रेन टिकट को एडिट कर चार बार अलग-अलग रूट पर यात्रा की। यह मामला तब पकड़ा गया जब जोधपुर स्टेशन पर सघन जांच के दौरान टीटीई को उनके मोबाइल टिकट पर शक हुआ।
जांच में खुलासा हुआ कि जिस टिकट से वे जोधपुर तक का सफर दिखा रहे थे, वह असल में 22 मार्च को कर्नाटक के कुनिगल से चन्नारायपटना के बीच मात्र 45 रुपए में जारी हुआ था और पहले ही इस्तेमाल हो चुका था। इसके बाद उसी टिकट के यूटीएस नंबर को AI टूल्स से बदलकर अलग-अलग तारीख और रूट के फ*र्जी टिकट तैयार किए गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हर टिकट का नंबर अलग होता है, लेकिन यहां एक ही नंबर बार-बार इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरा फ*र्जीवाड़ा सामने आ गया।
मामला सामने आते ही दोनों यात्रियों से बिना टिकट शुल्क वसूला गया और उन्हें जीआरपी के हवाले कर दिया गया। रेलवे ने इस तरह के मामलों को गंभीर बताते हुए चेतावनी दी है कि तकनीक के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
